उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य जारी है। अलग-अलग विभागों की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस बीच प्रदेश सरकार की तरफ से धराली के साथ ही गंगोत्री, गंगनानी, भटवाड़ी, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, मातली, चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तैनात की गई है।
यहां रेस्क्यू किए गए प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षे
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में स्थानीय नागरिकों और अन्य राज्यों से आए पर्यटकों और श्रद्धालुओं सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कठिन समय में हम पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ प्रभावितों के साथ खड़े हैं।
