उत्तरकाशी: डीजीपी उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने आपदाग्रस्त क्षेत्र हर्षिल,धराली का स्थलीय निरीक्षण कर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। DGP ने रेस्क्यू में लगे पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा और आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में चर्चा कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि मौसम साफ होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से तेज हुआ है। एक तरफ पीड़ित लोगों के पास रसद सामग्री पहुंचाई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर आपदा में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
आपदा प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन बड़े पैमाने पर चल रहा है। मगर घरों और इमारतों के अंदर मलबा इस कदर भरा है कि टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच उत्तराखण्ड पुलिस #SDRF द्वारा धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में अत्याधुनिक उपकरणों जैसे Victim Locating Camera, Thermal Imaging Camera, और डॉग स्क्वाड टीम के साथ मलबे से क्षतिग्रस्त भवनों में गहन खोजबीन कर मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है
