दिल्ली: 79th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचारी से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी के भाषण के दौरान शुरुआत से ही ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई दी।
पीएम मोदी ने कहा कि अब पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी नहीं चलेगी। अगर आगे भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कोई साजिश रची तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंधू जल नदी का पानी अब हिंदुस्तान के किसानों के काम आएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आत्मनिर्भर बनने की जरुरत है। जिस पर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

