लखनऊ: उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने लखनऊ में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान विद्याभारती स्कूल की प्रतिभाशाली छात्राओं को राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) से मुलाकात का मौका मिला। विद्याभारती स्कूल की छात्राओं के लिए ये मौका बेहद खास था। क्योंकि एक साथ दो राज्यों के राज्यपाल से उनकी मुलाकात हुई। इस मौके पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि छात्राओं के प्रश्न, जिज्ञासा और आत्मविश्वास उस भविष्य को दर्शाते हैं जिसके लिए हम सभी को काम करना चाहिए, जो मूल्यों पर आधारित हो और सीखने से प्रेरित हो।
राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण करने वाली संस्थाएं भारत के लिए जिम्मेदार और ऊर्जावान नागरिकों का निर्माण कर रही हैं। और ये बच्चे इस बात का प्रमाण हैं कि सही दिशा में काम हो रहा है।
