देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अधिकारियों की प्रमोशन सूची जारी हो गई है। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चार वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। चार अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। विभागीय मंत्री धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

विद्यालयी सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी आदेश में गजेन्द्र सिंह सोन को पदोन्नत कर उन्हें अपर शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी ये मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कुलदीप गैरोला को अपर शिक्षा निदेशक, निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वे अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभायेंगे।
शिव प्रसाद सेमवाल को अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) पद पर पदोन्नत किया गया है। तो वहीं आनंद भारद्वाज को अपर शिक्षा निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है।
