देहरादून: चैत्र नवरात्र के मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) माँ डाट काली मंदिर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने माता डाल काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और नवरात्र में विशेष पूजा कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने कहा कि माँ महाकाली के चरणों में वंदना कर, सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की मंगलकामना की। माँ का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।
