उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वानप्रस्थ आश्रम यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में पहुंचे जहां पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला मुख्यमंत्री के आगमन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि विधान से व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया और पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी ग्रन्थ है जो भक्ति भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को संस्कारों से जोड़ते हैं और मानव जीवन को धर्म आस्था और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं
यमकेश्वर की पावन धरा पर आयोजित यह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई है
