देहरादून में महिला आक्रोश यात्रा
देहरादून की सड़कों पर उस समय जनसैलाब उमड़ पड़ा जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जोरदार आवाज बुलंद की।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी महिला आक्रोश यात्रा का हिस्सा बने। सीएम धामी ने कहा कि यह आक्रोश यात्रा केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि महिलाओं की जागरूकता और उनके आत्मसम्मान का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आई बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि आज की नारी अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है और अब किसी भी प्रकार के अन्याय या बाधा को चुपचाप सहने वाली नहीं है।
इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी जोरदार समर्थन देखने को मिला महिलाओं ने कहा कि यह कानून उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और इसे रोकने या इसमें बाधा डालने की कोशिश करने वालों को अब जवाब दिया जाएगा

यात्रा के दौरान मशाल लेकर निकली महिलाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था यह मशाल यात्रा प्रतीकात्मक होने के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी दे रही थी कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने वाली ताकतों के खिलाफ अब जनआक्रोश खुलकर सामने आ रहा है
इस आयोजन ने यह भी दिखाया कि वर्षों तक महिला आरक्षण को लंबित रखने वाले मुद्दे पर अब मातृशक्ति एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है और आने वाले समय में यह आवाज और भी मजबूत होगी।
देहरादून में आयोजित यह महिला आक्रोश यात्रा उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक परिदृश्य में एक बड़ा संकेत मानी जा रही है जहां महिलाएं अब सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि बदलाव की निर्णायक ताकत बनकर उभर रही हैं।
