हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुँचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया । मुख्यमंत्री ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और राष्ट्र के वीर शहीदों की याद में बने शौर्य दीवार पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
