
देहरादून: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुए कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी शिरकत करने पहुंचे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar singh dhami)ने लोकमाता अहिल्याबाई के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन सामाजिक न्याय, करुणा, धर्म निष्ठा और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा है। उन्होंने शासन को केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा और धर्म की पुनर्स्थापना का पथ बनाया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, श्री केदारनाथ-श्री बदरीनाथ धाम में सुविधाओं का विस्तार, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी अन्य परियोजनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।