टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के पहले दल को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
टनकपुर (चंपावत) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पहले जत्थे में शामिल 49 श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित, मंगलमय और सफल यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और भगवान कैलाशपति से सभी यात्रियों की सुखद एवं सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का पावन प्रतीक है। राज्य सरकार इस यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर सड़क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता, आत्मीयता और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का अनुभव मिल सके।
सीमांत क्षेत्रों के विकास का भी माध्यम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल आस्था का मार्ग नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास का भी सशक्त माध्यम है। इस यात्रा से स्थानीय पर्यटन, रोजगार, स्वरोजगार, होमस्टे, हस्तशिल्प और व्यापार को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यात्रा के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलें। इससे सीमांत क्षेत्र आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम
राज्य सरकार ने यात्रा मार्ग पर चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल, आवास, परिवहन औ
