
नैनीताल: गोवा राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर नैनीताल राजभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह(रि) ने गोवा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह(रि) (Governor Gurmit Singh) ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अनूठी पहल हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। यह पहल विभिन्न राज्यों की परंपराओं, संस्कृति, भाषा और ज्ञान की साझेदारी के माध्यम से आपसी समझ, सहयोग और सद्भाव को प्रोत्साहित करती है, जिससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ आधार प्राप्त होता है।
गोवा के बारे में जानिए
गोवा का स्थापना दिवस 30 मई को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इससे पहले, गोवा, दमन और दीव एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भारत का हिस्सा थे। 30 मई 1987 को गोवा को भारत का 25वां राज्य घोषित किया गया, जबकि दमन और दीव एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बने रहे।