June 1, 2025

CHAR DHAM

उत्तराखंड के चारधामों में सबसे प्रमुख चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित है, जबकि केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिले में पहाड़ियों की पर स्थित है। बदरीनाथ धाम चमोली जिले में स्थित है।

यमुनोत्री धाम में मां यमुना की पूजा होती है, यहां पर यमुना जी का मंदिर स्थित है। यहां पर यमुना नदी का उदगम स्थल भी है। यमुनोत्री धाम तक पहुंचने के लिए करीब 5 से 7 किमी का पैदल रास्ता है।

गंगोत्री धाम में मां गंगा की पूजा होती है, यहां पर मां गंगा का भव्य मंदिर स्थित है। यहां से भागीरथी नदी निकलती है जो देवप्रयाग में मंदाकिनी नदी से मिलती है। गंगोत्री धाम तक सीधे सड़क तक पहुंचा जा सकता है।

केदारनाथ धाम भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 3,583 मीटर है। केदारनाथ धाम में भगवान शंकर की पूजा होती है। इस मंदिर का निर्माण आदि गुरु शंकराचार्य ने करवाया था। केदारनाथ तक पहुंचने के लिए 16 से 18 किमी की पैदल चढ़ाई है। जो गौरीकुंड से शुरू होती है।

बदरीनाथ (बद्रीनाथ) धाम भगवान विष्णु का धाम है। यहां पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। बदरीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए सीधे सड़क है।