देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. के लक्ष्मण के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
