उत्तरकाशी: मौसम खुलने के बाद उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन का काम एक बार फिर से शुरू हुआ। राहत बचाव में जुटी टीमें मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रही है। दरअसल अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। संभावना है कि ये लोग किसी इमारत के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। क्योंकि समय काफी बीत चुका है इसलिए किसी के सकुशल होने की संभावना बेहद कम है, मगर फिर भी रेस्क्यू टीमें आखिरी उम्मीद तक डटी हुई है, ताकि कोई सकुशल बचा हो तो उसे निकाल लिया जाए।
उधर एक और अच्छी बात ये है कि धराली में बनी झील का जलस्तर अब घट रहा है। जिससे सरकार और प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। आपदा के दौरान बहकर आए मलबे की वजह से ये एक अस्थाई झील बन गई थी, जिसने सरकार को चिंता में डाल दिया था। मगर अब राहत की बात ये है कि झील का पानी धीर धीरे कम हो रहा है।
