देहरादून: उतराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने राजभवन में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और दूरदराज के क्षेत्रों के नागरिकों की परेशानियों के बारे में जानकारी ली। समस्याएं सुनने के बाद राज्यपाल ने अधिकारियों को समय पर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) समय समय पर जनसंवाद के तहत प्रदेश के नागरिकों की समस्याएं सुनते रहते हैं, जिससे साफ पता चलता है कि राज्यपाल प्रदेश के नागरिकों के हितों के बारे में कितना सोचते हैं।
