मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जयवीर सिंह के साथ पर्यटन एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड पर्यटन के मामले में मिलकर कैसे काम कर सकते हैं और उससे दोनों राज्यों को किस तरह से लाभ मिल सकता है।
