हल्द्वानी: उत्तराखंड की धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करने पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विरोधियों पर बरसते नजर आएं तो वहीं धामी सरकार के कामकाज की तारीफ की।
राजनाथ सिह ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में ये स्वर्णिम काल है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के हर मोर्चे पर ऊँचे स्ट्राइक रेट के साथ आगे बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई की भी तारीफ की। CM धामी ने कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और हमारी यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उधर राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर का चहुंमुखी विकास हो रहा
हल्द्वानी दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मातृशक्ति के कल्याण को समर्पित है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए धामी सरकार की तारीफ की।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विरोधियों पर भी प्रहार करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में घोटाले और घोटालेबाजों पर पर्दे डाले जाते थे लेकिन अब भ्रष्टाचारियों के लिए जेल ही एक मात्र जगह है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये सरकार सैनिकों को समर्पित सरकार है।
