देहरादून: 2027 विधानसभा चुनाव करीब आते ही बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस कड़ी में देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करने पहुंचे।
ये कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित किया गया। इसके तहत भाजपा द्वारा प्रदेश के मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून में उद्घाटन सत्र में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जहां राज्य सरकार की उपल्बधियां गिनवाई तो वहीं कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा।
