काशीपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर से खटीमा तक का सड़क दौरा जनसमर्थन के अभूतपूर्व नज़ारों का गवाह बना। यात्रा के दौरान काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और सितारगंज समेत कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे खड़े नजर आए। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने इस बात को साफ कर दिया कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार की विकास नीतियों और जनहितकारी फैसलों के साथ मजबूती से खड़ी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के इस अपार स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का यह विश्वास और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा के कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
