उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुलाकात हुई है। इसे लेकर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तस्वीरें साझा की और लिखा कि लोकभवन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से
शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल गुरमीत सिंह अपने सरल स्वभाव, विनम्र व्यवहार और सभी से आत्मीयता के साथ जुड़ने की शैली के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते हैं। चाहे जनप्रतिनिधि हों, अधिकारी या आम नागरिक वे हर किसी से समान गर्मजोशी और सम्मान के साथ मिलते हैं।
उनकी यही विशेषता उन्हें एक अलग पहचान देती है, जहां पद की गरिमा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाएं भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। राजभवन में होने वाली उनकी हर मुलाकात में अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया जाता है।
राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी राज्यपाल की इस कार्यशैली की सराहना होती रही है, जो संवाद और समन्वय को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
