देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके सुझाव भी सुने। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का त्वरित एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के सुझावों को गहन मंथन कर जनहित में नीति निर्माण की प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। CM धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल प्रेषित करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी से भेंट कर राज्य के सांस्कृतिक विकास, कला के संवर्धन एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
