हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं मिशन मोड में पूरी की जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
CCTV, ड्रोन और AI से होगी 24×7 निगरानी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख घाटों, पुलों और कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए। साथ ही CCTV कैमरों, ड्रोन और AI आधारित तकनीक के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कांवड़ मार्गों, शिविरों और विश्राम स्थलों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिजली तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, चिकित्सकों और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मानसून को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट पर रहें
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के मद्देनज़र सभी संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहें। साथ ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या के अनुरूप अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को
