देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में सहभागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को और सशक्त करने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, इसकी व्यापक पहुंच और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत एवं सार्थक विमर्श हुआ। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा और उनके सेवा भाव को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान सेवा को साध्य और राष्ट्रहित को सर्वोच्च ध्येय बनाना रही है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की यात्रा, उनके समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
