नई दिल्ली दौरे के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश संगठन से जुड़े नेताओं और उत्तराखंड के सांसदों से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार भी मौजूद रहे। इस मीटिंग के दौरान बीजेपी के प्रदेश संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा हुई।
