देहरादून: आज देशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर भारतीय संविधान के शिल्पी और ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा है…उन्होंने न केवल भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया, बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया
सीएम धामी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं…उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा आधार है…।
