देहरादून: उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा ने उत्तराखंड को गहरा जख्म दिया है। इससे उभरने में आपदा पीड़ितों के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड को लंबा समय लगेगा। इस घटना ने राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। चिंता इस बात को लेकर है कि आखिरकार हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं पर कैसे लगाम लगाई जाए।
उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उतरकाशी जिले में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
