राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
देहरादून: भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के गौरव, माँ भारती के वीर सपूत, “पद्म विभूषण” जनरल बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, सैन्य आधुनिकीकरण और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनका अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
