देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान अलग-अलग तरह के रंग दिखाए दिये। लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आम लोगों के बीच पहुंच गए और लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।

इसे लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड और देवभूमि की जनता से जो विशेष आत्मीय संबंध है, वह आज उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि “मोदीमय देहरादून – नमो नमो उत्तराखंड !”
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आगमन सदैव देवभूमि के लिए नई सौगातें लेकर आता है।
CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है भारत
पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा: CM धामी
