लक्सर: पहाड़ों में हो रही भारी बारिश की वजह से गंगा नदी के साथ बरसाती नदियों उफान मारकर बह रही है। हरिद्वार जिले के मैदानी क्षेत्र लक्सर में सोलानी नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। सोलानी नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। जिस वजह से लक्सर और खानपुर विधानसभा के दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
(रिपोर्ट- श्याम सिंह राठी)
लोगों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह से होती रही तो लक्सर और खानपुर के लोगों को इस साल भी बाढ़ की मार झेलनी पड़ सकती है।
