रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिले मुख्यमंत्री धामी, उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं पर चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में उत्तराखंड में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, चल रही रेल परियोजनाओं और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत रेलवे कनेक्टिविटी उत्तराखंड के विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने का काम करेगी।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर विशेष जोर
बैठक में मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना चारधाम यात्रा को नई दिशा देगी और विशेष रूप से बदरीनाथ एवं केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाएगी। मुख्यमंत्री ने परियोजना के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।
कुंभ और कांवड़ मेले को देखते हुए विशेष तैयारी
मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ और कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि रेलवे और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जा सकता है।
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी हुई चर्चा
बैठक के दौरान टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को आगे बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने जानकारी दी कि परियोजना का सर्वेक्षण और डीपीआर तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने अपेक्षा जताई कि नवंबर 2026 तक इस परियोजना में ठोस प्रगति दिखाई दे। यह रेल लाइन कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कर्णप्रयाग-बागेश्वर और किच्छा-खटीमा रेल लाइन को भी मिली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री धामी ने कर्णप्रयाग-बागेश्वर रेल लाइन और किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजनाओं को भविष्य की जरूरतों और संतुलित क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
उत्तराखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रहे पर्यटन और तीर्थाटन को देखते हुए रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना जरूरी है। उन्होंने गढ़वाल मंडल के:
- देहरादून
- हरिद्वार
- ऋषिकेश
- रुड़की
और कुमाऊं मंडल के:
- काठगोदाम
- रामनगर
- हल्द्वानी
- टनकपुर
रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करने पर विशेष बल दिया।
हरिद्वार-देहरादून डबल लाइन पर भी जोर
बैठक में हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के डबल लाइन निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जरूरत पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण से उत्तराखंड में निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा राज्य की अर्थव्यव
