रक्षाबंधन पर बहनों के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि बहनें उत्तराखंड रोडवेज की बसों में दो दिन तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
सीएम धामी ने कहा कि राखी बांधने के लिए आने-जाने में ही एक दिन का समय लग जाता है। ऐसे में बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें दो दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। यानी इस रक्षाबंधन बहनों का सफर होगा आसान और भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार भी खास होगा।
सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति को सशक्त बनाते हुए उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव आज धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से 3 लाख से अधिक मातृशक्ति लाभान्वित हुई हैं। आज यही सशक्त मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश की तस्वीर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
