देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पूर्व सत्र की रूपरेखा को लेकर मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रीगणों एवं विधायकगणों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। रजत जयंती वर्ष के सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण होना है।

इस मौके पर सीएम पुूष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्षों की यह यात्रा राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकास और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने को समर्पित रही है। पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने उत्तराखंड को सुशासन, विकास, युवा कल्याण और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाया है, हमारी नीतियां अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
