खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अलग ही अंदाज है, वो जमीन से जुड़े कार्यों को करने में कभी भी हिचक नहीं करते। खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। सीएम ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।
