देहरादून न्यूज: अल्मोड़ा जनपद से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जिला पंचायत सदस्यों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और भाजपा के प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला पंचायत सदस्यों द्वारा प्राप्त हो रहा यह समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जन-जन को विश्वास है।
