खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर भैय दूज का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैया दूज पर नगरा तराई आवास पर अपनी माता और बहनों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस त्योहार को भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने सभी को भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है और जीवन में सुख-शांति लाता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि सभी का अटूट स्नेह और प्रेम सदा बना रहे और सभी सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएं।

