anil-baluni-igas-celebration-new delhi-awas.
दिल्ली: गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के नई दिल्ली स्थित आवास पर ईगास पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत उत्तराखंड मूल के अधिकारी और बड़ी हस्तियां ईगास पूजन में शामिल रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, एनएसए अजीत डोभाल, बाबा बागेश्वर धाम, बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल समेत अन्य अतिथियों ने ईगास पूजन में भाग लिया।

गृह मंत्री शाह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
इगास पर्व की पूर्व संध्या पर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। गृह मंत्री ने पहले अग्नि प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की और उसके बाद इगास पर्व का शुभारंभ किया।
इगास पर्व को सांसद अनिल बलूनी की वजह से मिली फिर से पहचान
इगास उत्तराखंड का एक पारंपरिक लोक पर्व है, जिसे दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। पहाड़ में इसे बूढ़ी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड को लोकपर्व इगास को फिर से पहचान दिलाने में सांसद अनिल बलूनी का बहुत बड़ा योगदान है। उनके प्रयासों से ही पहाड़ का ये लोकपर्व फिर से बहुत बड़ा पैमाने पर मनाया जाने लगा है। इसके लिए सांसद अनिल बलूनी ने मुहिम शुरू की थी। जिसकी बदौलत ही ये सब मुमकिन हो पाया है।
सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर हुए इगास कार्यक्रम में बॉलीवुड के सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी गायकी से समां बांध दिया
