देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम याोत्रा की तैयारियां तेजी से चल रही है। इसी को लेकर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने लोक भवन में चारधाम यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी, एसएसपी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे…। इस दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी और श्रद्धालुओं, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई…
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर फ्रॉड, ओवरप्राइसिंग और गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जाए… साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिले…

राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी जिम्मेदारी है…इसलिए यह जरूरी है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिले…।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तैयारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम और भरोसेमंद बनाया जाए…
