Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया… इस दौरान उन्होंने यात्रा पर जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया…
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा आस्था, साधना और आत्मिक शांति का मार्ग है… सरकार का संकल्प है कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाया जाए…
CM धामी ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नए रिकॉर्ड बना रही है… सरकार लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रही है ताकि हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर अनुभव मिल सके…
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की… उन्होंने कहा कि “ग्रीन चारधाम यात्रा” और “प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ” का लक्ष्य तय किया गया है… सभी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है…
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यात्रा को आसान बनाने के लिए कई बड़े काम किए जा रहे हैं… दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है… साथ ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है…
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत मार्गों को सुधारा गया है और रोपवे परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है… मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ी है, इसलिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है…
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो चुका है, जबकि बदरीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक बन जाएगा… वहीं मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस बार लैंडस्लाइड और सिंगल लेन वाले क्षेत्रों में शटल सेवा शुरू की गई है और यात्रियों के लिए हेल्पलाइन भी उपलब्ध होगी…
