देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित “प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया।
प्रवासी उत्तराखण्डी मातृभूमि के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। प्रवासी उत्तराखण्डी देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। उत्तराखण्ड की विशिष्ट लोक संस्कृति, भाषा और बोली में झलकने वाली आत्मीयता हमें विश्वभर में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी जहां भी रहते हैं, अपने साथ देवभूमि की संस्कृति और अपनी मिट्टी की सुगंध लेकर चलते हैं। राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद का गठन इसी उद्देश्य से किया है, ताकि उनके सुझाव और अनुभव राज्य के विकास की मुख्यधारा में शामिल किए जा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अनेक प्रवासी स्वयं अपने गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार “विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड” के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। “एक जनपद दो उत्पाद”, “हाउस ऑफ हिमालयाज”, “स्टेट मिलेट मिशन”, “नई पर्यटन नीति”, “वेड इन उत्तराखण्ड ” और “सौर स्वरोजगार योजना” जैसी योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा आई है।