देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में उत्तराखंड बीजेपी संगठन की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
