“केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से हरिद्वार कुंभ 2027 परियोजनाओं पर चर्चा”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया, ताकि कुंभ मेले के दौरान स्वच्छता, सीवरेज प्रबंधन और गंगा संरक्षण से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सकें।
बाढ़ सुरक्षा और जल जीवन मिशन पर भी जोर
बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख प्रस्तावों पर भी स्वीकृति का अनुरोध किया गया:
- ₹253 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करना
- इकबालपुर नहर प्रणाली का सुदृढ़ीकरण
- कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार
13 हजार हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ
प्रस्तावित नहर क्षमता विस्तार परियोजना के पूर्ण होने पर:
- लगभग 13,000 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी
- क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान में मदद मिलेगी
- जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित कुंभ का लक्ष्य रखा गया है। हरिद्वार कुंभ 2027 को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वित प्रयास जारी हैं। गंगा की स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
