“दिल्ली एम्स में डॉ. कल्पना सैनी से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए”
दिल्ली: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम धामी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी भी ली गई। डॉक्टरों ने उपचार की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
बाबा केदार से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
इस अवसर पर डॉ. कल्पना सैनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भगवान बाबा केदार से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा भी निरंतर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।
