देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और महानिरीक्षक मनु महाराज के साथ मुलाकात की। इस दौरान ITBP की बढ़ती जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण और सार्थक गई। बैठक में आईटीबीपी की वर्तमान कार्यप्रणाली, सीमाई सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श भी हुआ।

ITBP हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिका
राज्यपाल ने कहा कि आईटीबीपी देश की हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही बल आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन मौसम के बावजूद आईटीबीपी के जवान सतर्कता, साहस और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
ITBP के समर्पण और नेतृत्व की सराहना
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने इस बैठक के दौरान ITBP के समर्पण, सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की सराहना की गई। देश के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी आईटीबीपी के नेतृत्व और जवानों द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी को सराहा। राज्यपाल ने कहा कि आईटीबीपी की भूमिका न केवल सीमाई सुरक्षा तक सीमित है, बल्कि आपदा प्रबंधन और राहत अभियानों में भी यह बल महत्वपूर्ण योगदान देता है।
