सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के नए नियुक्त सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी। धामी कैबिनेट में शामिल हुए 5 नए मंत्रियों में से 2 विधायक मदन कौशिक और खजान दास तो पहले भी मंत्री रह चुके हैं जबकि 3 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें इस नवीन जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने खजान दास को मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी। शासकीय आवास पर खजान दास ने CM DHAMI से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भरत सिंह चौधरी को शुभकामनाएं दी।
उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर रुड़की विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें इस नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
