हल्द्वानी में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में धामी सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी है। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के अब तक के 4 साल बेमिसाल रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उत्तराखंड हर क्षेत्र में नंबर वन बन रहा है।
हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर प्रहार करते नजर आए। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है।
इतना ही नहीं सीएम धामी ने कांग्रेस को घोटालों की दुकान बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब अतिक्रमणकारियों को कानून का खौफ है।
इतना ही नहीं सीएम धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बिगाड़ी है।
