देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम धामी से भेंट की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।
इस दौरान विधायक किशोर उपाध्याय भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी सीएम धामी से मुलाकात की।
हालांकि इन मुलाकातों को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन एक ही दिन में कई नेताओं की लगातार भेंट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे सामान्य शिष्टाचार मुलाकात माना जाए या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
