देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर सुप्रसिद्ध अभिनेता अनंग देसाई और अभिनेत्री निधि बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उत्तराखंड की नई फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, विविध लोकेशंस और बेहतर सुविधाएं फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं। सरकार की नई नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
