देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्वारा 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक युगांतकारी कदम है… इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है…
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी नारी शक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है… नारी के बिना समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है… आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है… चाहे वह किसान हो, उद्यमी हो, जनप्रतिनिधि हो या फिर नीति निर्धारण करने वाली नेता…
नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को लोकतंत्र के सर्वोच्च मंचों तक पहुंचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच ने नारी शक्ति को नीति-निर्माण की मुख्यधारा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
नारी शक्ति के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी नारी शक्ति के महत्व को सर्वोपरि बताया गया है।
उन्होंने कहा कि “शिव भी तभी समर्थ हैं, जब वे शक्ति से युक्त हों… शक्ति के बिना कोई भी सृजन संभव नहीं है।
हर क्षेत्र में महिलाओं की मजबूत भागीदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है, फिर चाहे खेतों में अन्न उगाने वाली किसान स्टार्टअप शुरू करने वाली एंटरप्रेन्योर पंचायतों में योजनाएं बनाने वाली जनप्रतिनिधि संसद में नीति निर्धारण करने वाली नेतृत्वकर्ता हो।
