रुद्रप्रयाग: जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ज्ञानदीप सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होने के साथ-साथ जन-जन की आवाज है… यह निष्पक्षता, सत्य और पारदर्शिता के मूल्यों के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है…
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता विशेष रूप से जिला स्तर की पत्रकारिता दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं, उपलब्धियों और जनभावनाओं को शासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है…
इसके साथ ही सीएम धामी ने भाजपा जिला कार्यालय,रूद्रप्रयाग में भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्याशाला भी शिरकत की।
